बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

"SANDESH" Music video में देखने को मिलेगा रसियन मॉडल OKSANA SIDOROVA और ANUSHEEL CHAKARVARTI का जादू

"संदेश" ऐसा शब्द हैं जिसे सुनते लबो पे ख़ुशी तैर जाती हैं | मगर आज के इस इंटरनेट के क्रांति ने संदेश शब्द के साख को काम कर दिया हैं , और उसकी जगह अंग्रेजी के MASSAGE शब्द ने ले लिया हैं |
 मुझे तो लगता हैं की लगभग 70 प्रतिशत लोग संदेश शब्द भूल चुके हैं , 

मगर आज से 20 साल पहले के हिन्दुस्तान में संदेश का मतलब सिर्फ एक शब्द नहीं था , बल्कि इस एक शब्द के हज़ारो अर्थ थे , जैसे ही हम 
इस संदेश शब्द को सुनते थे , हमारे लबो पे खुशिया तैर जाती थी , कई खट्टी मिट्ठी यादे तजा हो जाया करती थी , कई बार तो हमारे अंदर डर भी पैदा हो जाता था और ऐसे ही न जाने कितने ख्याल हमारे आँखों के सामने तैर जाते थे .... जो की असल में संदेश शब्द का अर्थ हुवा करता था | और तो और ये शब्द  शायरों और  काबियो के  पसंदीदा शब्दों में से एक था .... जिसपे न जाने कितने गीत गजल बने , जैसे की "चिठ्ठी ना कोइ संदेश" फिल्म - दुश्मन , "Sandese Aate है" - फिल्म "बॉर्डर" , "चिठ्ठिये नी दर्द फिराक वालिये ले जा ले जा" फिल्म "हिना" और भी न जाने कितने गाने हैं जिसे हम अपने बचपन के दिनों में बड़े प्यार से सुना करते थे ।
अब आप सोच रहे होंगे की हम आप को ये सब क्यों बता रहे हैं?.  दरअसल बात ऐसी हैं की हाल ही में एक गाने की शूटिंग चल रही थी जंहा मै इत्तेफाक से पहुँच गया , एल्बम का नाम था "SANDESH 






एल्बम का नाम पढ़ते ही मै अपने पुराने खयालो में खो गया , क्यूंकि इस शब्द से मै अच्छे तरह से वाकिफ हूँ , तो सोंचा की चलो इस बहाने अपनी और अपने प्रिये पाठको की भी यादे तजा कर लेता हूँ | जी हाँ महेश्वर फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित और मन  म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत अपकमिंग हिंदी म्यूजिक एल्बम "SANDESH"बहोत जल्द आप सब के बिच आने वाला हैं  |  जिसकी शूटिंग हालही में मुंबई के कई रमणीय स्थलों पे हुई हैं , और जो सबसे खास बात हैं वो यह हैं की इस गाने में रसियन मॉडल "उकसाना ऑक" और अंडमान निकोबार के एक मात्र कलाकार "अनुशील चकर्वर्ती"  हैं | 
जोकी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं , दोनों ही इस म्यूजिक एल्बम को लेकर खासा उत्साहित हैं ,उनका कहना है की गाना बहोत ही कर्णप्रिये हैं , जो की युवा और उम्रदराज दोनों ही वर्गों को पसंद आएगा , और ऑडियंस को पुराने दिनों में ले जाएगा .
जिसे गया हैं कपिल टी  ने  गीत हैं गिरीश श्रीवास्तव  के  और संगीत हैं पवन मुरादपूरी का | 





वंही निर्माता मनोज महेश्वर से बातचीत के दौरान पता चला की अनुशील उनके एक्टिंग इंस्टिट्यूट " #MFI FILM & TV INSTITUTE"  का छात्र हैं जो की इस एल्बम से डेब्यू कर रहा हैं ,
हम आप को बता दे निर्माता मनोज महेश्वर नए कलाकारों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं , 


जो की ज्यादातर उनके ही इंस्टिट्यूट के छात्र होते हैं , या फिर यूँ कहे की वो अपने छात्रों को ही मौका देते हैं , 
जी हाँ मनोज महेश्वर बताते हैं की उनका इंस्टिट्यूट लगातार 15 सालो से नए कलाकरो को ट्रेंड करता आया हैं , और साथ ही साथ उनके काबलियत के बल पे मौका भी देता रहा हैं , 



अब तक 9 फिल्मे बना चुके मनोज महेश्वर कहते हैं की फिल्म बनाने से ज्यादा फिल्म बना कर रिलीज करपाना मुश्किल होता हैं , और उसमे भी खास कर अगर फिल्म नए कलाकार की हैं जिसे दुनिया नहीं जानती वो तो और भी ज्यादा मुश्किल हैं , मगर हमने फिर भी अब तक 9 फिल्मे बनाये हैं और उसे रिलीज भी किये हैं वो भी मल्टिप्लेक्सों में .... 
और ये सब मै इस लिए कर पाता हूँ क्यूंकि मैने  खुद अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष किया हैं , मुझे पता हैं की फर्स्ट ब्रेक का मतलब क्या होता हैं , फर्स्ट ब्रेक पाने के लिए क्या क्या करना परता हैं , वही सभी परेशानिया मुझे नए कलाकारों के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता हैं , और मै ऐसे ही काम करता रहूँ .... ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ 


तो दोस्तों आज का खबर आप को कैसा लगा हमें जरूर बताइयेगा,  बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़े खबर पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहिये और अपना बहुमूल्य राये भी हमें देते रहिये | 
                                      BOLLYWOOD NEWS   
                                             Entertainment 
                           ( संपूर्ण ऑनलाइन मनोरंजन पत्रिका )

            इन दोनों ही साइटों से आप का भरपुर मनोरंजन होता रहेगा  








2 टिप्‍पणियां:

नए कलाकार BOLLYWOOD मे अपना कॅरियर कैसे बनाए | BOLLYWOOD NEWS

" बॉलीवुड " ( हिंदी   सिनेमा की दुनिया )  एक ऐसा नाम जो लोगो को   अपनी तरफ आकर्षित करता हैं , जिसके पीछे   यु...